बिसरख मंडल ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में भाजपा की टीमो में जगह जगह अपने संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मना कर श्रधांजलि डी I भाजपा की टीमो ने सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजको एवं सोसाइटीयों की नवगठित भाजपा टीमों की उपस्थिति में पंडित जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर तथा वृक्षारोपण करके मनाया गया।
इस मौके पर बिसरख मंडल अध्य्क्ष रवि भदौरिया सहित सभी पदाधिकारी अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके साथ पिछले 4 दिनों से चल रहे परिवार संपर्क अभियान का भी समापन हुआ। जिसमे की कई परिवारों से संपर्क कर उन्हें पत्रक तथा बुकलेट के माध्यम से सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

बिसरख की सेक्टर 1 की लगभग 10 सोसाइटी की टीम ने अपनी सोसैतियो में और संयुक्त रूप से ट्रिडेंट ग्रिंट बेल्ट में आयोजन किया गया जिसक एसाथ ही हर सोसाइटी में भी वृक्षारोपण किया गया
मीडिया प्रभारी आशीष दुबे के अनुसार सेक्टर 1 संयोजक और जिला कार्यकारणी सदस्य प्रशांत शुक्ला के साथ मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया आदित्य भटनागर, दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, दीपक कुशवाह, मुकेश चौहान, विवेक सिंह, अर्चित चौधरी, सौरभ शर्मा एवं संदीप तिवारी मौजूद रहे है I कार्यक्रम में इको विलेज अध्यक्ष डीके जयसवाल अरिहंत आर्डन अध्यक्ष नवीन कुमार , वैलिसिया अध्यक्ष विनय सिंह , पैरामाउंट इमोशन अध्यक्ष मुनेश राजावत, अरिहंत अम्बर अध्यक्ष अमित गुप्ता के साथ ट्राईडेंट एम्बेसी से निखिलेश प्रिय दर्शी और धर्मेन्द्र भाटी प्रमुख रूप से शामिल रहे I कार्यक्रम में वृक्षारोपण शिखा शर्मा, कंचन देवरा , संगीता सैनी, लीलान्गना गोगोई, जोली सिन्हा, कंचन सिंह समेत महिला कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया