गणतंत्र दिवस : राजपथ पर आज होगा गणतंत्र दिवस का जश्न, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति समेंत कई लोगो ने दी देश को बधाई

देश आज 72 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है I देश में पहली बार आज 26 जनवरी की परेड में राफेल लड़ाकू विमानों की उड़ान के साथ टी-90 टैंकों, समविजय इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, सुखोई-30 एमके आई लड़ाकू विमानों समेत अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा।

गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों, रक्षा मंत्रालय की छह झांकियों अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और अर्द्धसैनिक बलों की नौ झांकियों समेत 32 झांकियों में देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आर्थिक उन्नति और सैन्य ताकत की आन बान शान नजर आएगी।

मंत्रालय के अनुसार स्कूली छात्र लोक नृत्य पेश करेंगे। ओडिशा में कालाहांडी के मनमोहक लोक नृत्य बजासल, फिट इंडिया मूवमेंट और आत्मनिर्भर भारत के अभियान की बानगी भी पेश की जाएगी

राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उतर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी है