नई दिल्ली। तुर्कमान गेट रोड रेज हत्या मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। ये प्रदर्शन भाजपा की ओर से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मंत्री असीम अहमद खान को बर्खास्त करने की मांग की है। तुर्कमान गेट मामले में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर मंत्री असीम अहमद की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमालकिया। इसके अलावा कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। इससे पहले पुलिस ने सिविल लाइन में मेटकाफ हाउस के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रूके और सीएम आवास पहुंच हंगामा करने लगे। प्रदर्शन में भाजपा नेता सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता समेत दिल्ली भाजपा के कई नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। बता दें कि तुर्कमान गेट रोड रेज हत्या मामले में मंत्री असीम अहमद खान पर दबंग और अपराधी प्रवृति के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।
NCR Khabar News Desk
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं



