भाजपा गौतम बुध नगर कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नवनियुक्त उत्तर प्रदेश भाजपा महामंत्री अश्वनी त्यागी थे । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की जबकि वर्चुअल बैठक का संचालन आईटी सेल जिला संयोजक चंद्रमणि भारद्वाज ने किया।
कार्यकर्ता बूथ समिति पर जाकर बूथ सत्यापन का कार्यक्रम करके बहुत पर रहने वाले प्रभावी लोगों की सूची तैयार करके वह गाड़ी में सम्मिलित करें- अश्वनी त्यागी
जिला इकाई कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले अपने नवनियुक्त उत्तर प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ सत्यापन का कार्यक्रम पूरा करके प्रभावी लोगों की सूची तैयार करें इसके साथ ही जिला इकाई से लेकर मंडल इकाई बूथ इकाई तक सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी एक डायरी बनाएं और प्रदेश सरकार की और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं
आज गौतमबुद्ध नगर जिले की "जिला बैठक" में संगठन के आगामी कार्यों को लेकर जिले के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया।
— Ashwini Tyagi (@ashwinityagibjp) August 26, 2020
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री विजय भाटी जी भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/yx6sYQxFfk
जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने इस बैठक में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 923 वोटों में से 871 भूतों का सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है और सभी बूथों पर बूथ डायरी और ग्रुप बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जा रहा है
वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री हरीश चंद्र भाटी जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, अमित चौधरी, धर्मेंद्र कुमार कोरी, बिजेंद्र भाटी, रकम सिंह भाटी, शिवम शर्मा, सत्येंद्र नागर, गोविंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सेवा आनंद शर्मा, सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सतपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, रिंकी भाटी, अमित शर्मा, विकास चौधरी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, रवि भदौरिया, संजय भाटी, जगदीप नागर, योगेश चौधरी, विकास चौधरी, उदयवीर सिंह चौधरी, पंकज रावल, सचिन शर्मा, विचित्र तोमर, मनोज भाटी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे