ग्रेटर नोएडा : निकाय चुनाव के लिए दादरी नगर पालिका व पांचों नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद 69 प्रत्याशी मैदान में बचे है। छह प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 16 प्रत्याशी दनकौर में है। सदस्य पद के लिए 394 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। 33 ने अपना नामांकन वापस ले लिया। प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
गौतमबुद्धनगर में दूसरे चरण में 26 नवंबर को मतदान होगा। आज नामांकन वापसी का दिन था। दादरी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। वहीं रबूपुरा में दो, जेवर में एक प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद से अपनी दावेदारी वापस ले ली, जबकि दादरी नगर पालिका के सभासद के चुनाव से 13 लोगों ने नामांकन वापस लिया। दनकौर में तीन, जेवर में पांच, बिलासपुर में चार और जहांगीरपुर में दो लोगों ने अपना नाम वापस लिया है। दनकौर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 16 उम्मीदवार मैदान में है। दादरी जेवर व जहांगीरपुर से 11-11 प्रत्याशियों की दावेदारी बरकरार है। सभासद के लिए दादरी में 123 प्रत्याशी बचे। शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद चुनाव प्रचार में और तेजी आएगी। प्रत्याशियों पर चुनाव आचार संहिता का शिकंजा कसने के साथ चुनाव खर्च का ब्यौरा रखना होगा।
अध्यक्ष पद से दावेदारी वापस लेने वालों के नाम
दादरी बीरबती, रिजवाना, शाहजहा
रबूपुरा केसर अली, नीरज
जेवर सोहन देवी