main newsभारतमहाराष्ट्र
कमर में रिवाल्वर बांध फंस गए मंत्री जी, मचा हंगामा

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री गए थे तो एक कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करने लेकिन उनके बेल्ट में बंधा रिवाल्वर दिख रहा था। इस बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि मंत्री जी को बच्चों के कार्यक्रम में रिवाल्वर लटका कर जाना कहां तक उचित था।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में फड़नवीस सरकार के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन जलगांव में बच्चों के एक कार्यक्रम में गए थे। विवाद पर सफाई देते हुए महाजन ने कहा कि वह आत्मरक्षा के लिए रिवाल्वर हमेशा अपने पास रखते हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उनके कमर में बंधा रिवाल्वर दिख रहा था। लेकिन उन्होंने कहा कि मैने अपने जीवन में कभी किसी पर इसे ताना नहीं है। न ही कभी किसी हिंसा या हिंसक गतिविधि में शामिल रहा हूं।