main news

राजीव गांधी जी ने देश को कम्प्यूटर से जोडा था – रामकुमार तंवर

नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। राजीव गांधी जी की 21 मई 1991 की रात कतमिलनाडु के श्री पेरंबदूर मे एक चुनावी रैली के दौरान एक आत्मघाती महिला हमलावर के द्वारा हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी को सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है।उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि राजीव गांधी जी को भारत में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए जाना जाता है।उन्होंने देश में कम्प्यूटर लाकर भारत में इनफार्मेशन टैक्नोलॉजी को आगे ले जाने का काम किया।उन्होंने दूरसंचार क्रांति के साथ साथ नवोदय विद्यालय भी खुलवाये।मतदाताओं की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कराने का काम किया।राजीव गांधी जी एक दूरदर्शी नेता थे उनकी नितियों ने आधूनिक भारत का निर्माण किया।वे बेहद दयालु प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।देश सदैव उन्हें याद करता रह। अमित यादव ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश में शिक्षा नीति की घोषणा की थी। इसी नीति के तहत पूरे देश में उच्च शिक्षा का आधुनिकीकरण हुआ। राजीव गांधी ने देश की सीमाओं के विस्तार एवं अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।राजीव गांधी जी ने पंचायती राज का गठन किया।जावेद ख़ान ने कहा कि राजीव गांधी जी बेदाग छवि के व्यक्ति थे ।उन्होंने 1980 मे राजनीति में कदम रखा। उनके द्वारा लाई गई कम्प्यूटर क्रांति से देश आज विश्व में बडी शक्ति बनकर उभर रहा है। ने भी अपने विचार रखते हुए नमन किया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,ओबीसी महानगर अध्यक्ष अमित यादव,किसान नेता उदयवीर यादव,पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी,उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा,ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जावेद ख़ान,व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव ज़िशॉन चौधरी,महासचिव जितेन्द्र चौधरी,पीसीसी सदस्य चाँद मोहम्मद,जय प्रकाश खटाना,विपिन यादव,एसके पलटा,मेहंदी,शबनम,इस्मोतरा,गुलना,गुलफ़्शा,अश्मा,आज़ाद,शेखर अग्रवाल,करण वर्मा,नकुल कुमार,अर्पित शर्मा,तुषार चौधरी,श्रेय यादव,कमलेश कुमार,शिवकुमार,अवनिश तंवर,अभिषेक तंवर,शिवम् तंवर,आदि मौजूद रहे।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button