main newsएनसीआरनोएडा

श्रीकांत त्यागी भाजपा का सदस्य नहीं है,न ही श्रीकांत ने कभी सदस्यता ग्रहण की : भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता का दावा

नोएडा मे महिला के साथ बदतमीजी ओर अपशब्द कहने वाला श्रीकांत त्यागी भाजपा का सदस्य नहीं है ओर न ही श्रीकांत ने कभी सदस्यता ग्रहण की I ये कहना है भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता का उन्होने दावा किया कि वो स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में जरूर आया था, लेकिन उसकी कोई भूमिका नहीं रही। श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ कि अभद्रता के मामले इस मामले में भाजपा सोसाइटी के लोगों के साथ है। यदि किसी ने गलत किया है तो कार्रवाई जरूर होगी। वही हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। सोसाइटी के लोगों ने श्रीकांत के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार ये हंगामा कर चुका है। इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण और सांसद तक से की गई थी। जिस पर प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया था।

3 साल पुराना है वीडियो श्रीकांत त्यागी का दावा

वहीं इस मामले पर श्रीकांत त्यागी का अलग ही दावा सामने आ रहा है, मीडिया मे आई जानकारी के अनुसार अब वायरल हो रहा वीडियो ताजा नहीं है, बल्कि यह तीन साल पुराना है और वीडियो में जिस महिला से विवाद हो रहा है, वो कुछ महीनों पहले सोसाइटी छोड़कर जा चुकी है। तीन साल पहले उनका सोसाइटी में पेड़-पौधे लगाने को लेकर एक महिला से विवाद हुआ था। जिसकी वीडियो वायरल हुई और संगठन ने उन पर कार्रवाई भी की। संगठन ने उनसे सारे पद छीन लिए। उस वक्त उनकी सुरक्षा में रहने वाले 10-12 गनर भी हटा लिए गए। हालांकि एनसीआर खबर श्रीकांत त्यागी के इस दावे की पुष्टि नहीं करता है I एनसीआर खबर ने वायरल विडियो मे पीड़ित महिला से संपर्क करने कि कोशिश भी की है ताकि विडियो ओर घटना के संबंध मे सही जानकारी मिल सके लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया है I

सोशल मीडिया पर इस घटना से भाजपा के प्रति बढ़ी नाराजगी

सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल होते ही श्रीकांत त्यागी के साथ साथ भाजपा के प्रति भी लोगो मे नाराजगी दिखाई दी I लोगो ने इसे उत्तर प्रदेश मे भाजपा नेताओ के द्वारा गुंडागर्दी बताया I लोगो ने कहा कि नोएडा मे भाजपा नेताओ कि गुंडागर्दी पर पुलिस कोई हस्तक्षेप नहीं करती है I पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने तो पार्टी द्वारा त्यागी को फरार किए जाने के भी आरोप लगा दिये I वहीं भाजपा के एक नेता ने नाम ना बताने कि शर्त पर कहा की ये सब एक भाजपा विधायक के समर्थन से चल रहे पत्रकार का खेल है वो लगातार किसी भी मामले पर भाजपा नेता लिख कर सनसनी फैलाने मे लगा है I ये पत्रकार 2022 के चुनावो मे कांग्रेस से टिकट के भी जुगाड़ मे था मगर सफल नहीं हो पाया I

[IT_EPOLL id=”43070″][/IT_EPOLL]

वैश्य महासभा करेगी प्रदर्शन

वहीं घटना के विडियो के वायरल होने के बाद जिले की वैश्य महासभा ने इसके विरोध मे डीएम ऑफिस पर प्र्देर्शन करने के संदेश मीडिया को भेजे है I वैश्य समाज के नेता गौरव सिंघल के द्वारा एनसीआर खबर को भेजे संदेश मे इस घटना मे श्रीकांत द्वारा वैश्य समाज की महिला को गाली दिये जाने को समाज का अपमान बताया है ओर इसके विरोध मे लोगो से कमिश्नरट पर पहुँचने को कहाँ है

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button