नोएडा मे समाजवादी सदस्यता अभियान के नोएडा प्रभारी एवं पूर्व विधायक संजय गर्ग ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया Iपूर्व विधायक संजय गर्ग सैक्टर 10 मे एक कार्यक्रम मे आए थे I
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह जन-जन तक समाजवादी नीतियों को पहुंचाएं और प्रदेश सरकार की खामियों के बारे में लोगों को बताएं। सदस्यता अभियान प्रभारी संजय गर्ग ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सदस्यता अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।
आपको बता दें कि हालिया विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा उपचुनाव में हार का सामना करने के बाद समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी है। सपा ने पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। सदस्यता अभियान को और गति देने के लिए सपा ने बुधवार को प्रदेश के हर जिले में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसी क्रम मे पूर्व विधायक संजय गर्ग को नोएडा प्रभारी बनाया गया है I

हालांकि नोएडा जिले मे कभी भी समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत नहीं रहा है I विधान सभा चुनाव मे कार्यकर्ताओ की कमी का ये हाल था कि शहरी क्षेत्र मे आधे से जायदा बूथो पर पार्टी का बस्ता भी नहीं लग पाया था I ऐसे मे संजय गर्ग के सामने संगठन को मजबूत करने की कठिन चुनोती रहेगी