main newsउत्तर प्रदेशभारतलखनऊ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश कार्यालय में फहराया झंडा, कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश कार्यालय में झण्डा फहराया। कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।बताते चलें की लखनऊ भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर उत्तरप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने तिरंगा फहराते हुए सभी प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने भी सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी लक्ष्मण, प्रदेश विभागों के प्रभारी ओमप्रकाश व प्रदेश संयोजक विदेश संपर्क विभाग व झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।