भाजपा सरकार के 8 साल पुरे होने महिला मोर्चा ने बांटे सेनेटरी पैड

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ग्राम हैबतपुर में भाजपा सरकार के 8 साल पुरे होने भाजपा बिसरख मंडल महिला मोर्चा ने व विटामिन की दवाइयों का वितरण किया। महिला मोर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह व बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिसरख मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता तिवारी ने की ।
कार्यक्रम में महिला आंगनबाड़ी आशा बहनों एवं स्वास्थ्यकर्मियों तथा ग्रामीण बहनों को पुष्टाहार, सेनेटरी पैड व विटामिन की दवाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि पूनम सिंह व रवि भदौरिया ने मोदी सरकार के आठ वर्षों में विशेषकर महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए क्षेत्र की बहनों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विशेष रुप से जिला कोषाध्यक्ष साधना सिसोदिया, ज्योत्स्ना सिंह, दीपाली थत्ते, किशा श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, शोभा देवी , कन्हैया गुप्ता, वैभव राजपूत व अन्य उपस्थित रहे