main newsUP election 2022एनसीआरग्रेटर नॉएडानोएडा

नोएडा ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बायर्स के साथ खुलेआम अन्याय: प्रियंका गांधी

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बायर्स के साथ खुलेआम अन्याय हो रहा है। कई सालों से उन्हें बिना रजिस्ट्री के अपने ही मकानों में किरायेदारों की तरह रहना पड़ रहा है। गलती बिल्डर्स की, मिलीभगत प्रशासन और बिल्डर्स की लेकिन भुगतना फ्लैट बायर्स को पड़ता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह बयान आज दादरी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के समय ट्वीट करके दिया उन्होंने आगे कहा कि नोएडा जनसंवाद के दौरान मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है और उनकी लड़ाई में हरसंभव मदद करेगी।

प्रियंका गांधी की रैली में दादरी में उमड़ीआज जबरदस्त भीड़

इससे पहले प्रियंका गांधी की रैली में दादरी में आज जबरदस्त भीड़ उमड़ी आपको बता दें कि प्रियंका गांधी दादरी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार दीपक भाटी चोटीवाला के लिए रोड शो कर रही हैं प्रियंका को देखने के लिए दादरी में सड़कों पर जबरदस्त भीड़ दिखाई दे रही है ढोल नगाड़े बजाकर दादरी में प्रियंका गांधी को लोगों ने खूब पसंद किया

दादरी में महिलाओं से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी के साथ खड़ी है नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी इसके साथ ही प्रियंका गांधी द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के फ्लैट बायर्स की समस्याओं को ट्वीट करने के साथ ही क्षेत्र में शहरी वोटर्स की राजनीति गरमा गई है माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के फ्लैट बायर्स के लिए बयान देने का असर यहां के वोटर्स पर पड़ सकता है

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button