main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आप महिला प्रकोष्ठ ने किया विस्तार

आम आदमी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2022 चुनावो के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने प्रकोष्ठ के जिला महासचिव के लिए गीता क्षेत्री स्वर्णकार का मनोनयन किया व प्रीति उपाध्याय की सहमति से ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष किरण त्यागी ने मनीषा सिंह को ग्रेटर नोएडा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी।

जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई व अपने संबोधन में कहा कि गौतमबुद्ध नगर में लोगो का पार्टी के साथ जुड़ने का सिलसिला निरंतर जारी है पार्टी 2022 में मजबूती के साथ विधानसभा चुनावों में भाग लेंगी।

कार्यक्रम की आयोजक गीता क्षेत्री स्वर्णकार ने सभी पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कमल मावी ने किया। सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से शिप्रा,नेहा,अंतिष खारी ,विशाल स्वर्णकार व दीपक उपाध्याय रहे।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button