आगरा की रहने वाली 104 वर्षीय महिला कोरोना को मात देकर नॉएडा में अपने बेटी के घर में होम आइसोलेशन में रहने गयी है I हालांकि, उनकी 60 वर्षीय बेटी अभी भी कोरोना से जंग लड़ रही हैं।
दरअसल, 104 वर्षीय महिला स्वतंत्रता सेनानी पंडित भूप सिंह शर्मा की पत्नी हैं और उनमें अब कोरोना के लक्षण नहीं हैं जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जेपी अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र गोयल के अनुसार बुजुर्ग महिला की उम्र 104 वर्ष है और वो कोरोना संक्रमित हुई थीं। जब वो अस्पताल में भर्ती हुईं तो उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी। हमने उन्हें कल ही डिस्चार्ज किया है और उनकी हालत ठीक है। वो बातें कर पा रहीं हैं और ठीक से खाना भी खा पा रहीं हैं।