अरिहंत आर्डन में नवनिर्मित आशुतोष महादेव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया
मंदिर के संयोजक केसी बंसल ने बताया कि मंदिर पर शिवरात्रि पर पहली बार दो दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया I
रुद्राभिषेक के इस आयोजन में धर्मार्थ सेवा समिति ऑर्डन रिपब्लिक ग्रुप और अरिहंत आर्डन के सभी वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं द्वारा जोर-शोर से भाग लिया गया धर्मार्थ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मंदिर पर भक्तों की बहुत इच्छा थी कि भगवान भोलेनाथ का भव्य अभिषेक हो और उन्हें उज्जैन महाकाल वाला स्वरूप दिया जाए इसलिए इसके लिए कानपुर से और काशी से विशेष पंडित बुलाए गए और इसका आयोजन किया गया
8 घंटे तक चले इस रुद्राभिषेक में काशी और कानपुर से आए विद्वानों ने मंत्रों और सुंदर गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया, पूजन में सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक आर के अग्रवाल, अवधेश जायसवाल, संतोष भटनागर, विमल चौधरी मुख्य पूजन में अपनी धर्मपत्नियो के साथ बैठे
इनके साथ ही धुर्व चतुवेदी, एसके जैन, कविता मनचंदा,रीना श्रीवास्तव समेत कई लोगो ने पूजन में भाग लिया
भाजपा विधायक जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष भी शिलान्यास में पहुंचे
भाजपा बिसरख मंडल की सदस्य प्रियंका भाटी राणा ने रुद्राभिषेक में शामिल होने आए भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी क्षेत्र विधायक तेजपाल नागर और मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया का स्वागत किया जिसके बाद इन्होंने रुद्राभिषेक में भोले बाबा की पूजा की, पूजा में उनके साथ, मनोज गर्ग आदित्य भटनागर(मंडल महामंत्री), मुकेश चौहान(मंडल उपाध्यक्ष), अर्चित चौधरी (सेक्टर संयोजक-गौर सिटी), जितेंद्र सैन(महामंत्री), संदीप गोयल, लोकेश त्यागी एवं अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सोसाइटी में लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष से भाजपा में जुड़ने की इच्छा जाहिर की जिस पर भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायक ने उनको कहा कि भाजपा मंडल की सक्रिय सदस्य प्रियंका भाटी राणा से बात करके वह भाजपा की सदस्यता ले सकती हैं रवि भदोरिया ने एनसीआर खबर से कहा की जल्द ही प्रियंका भाटी राणा इन सभी महिलाओं को भाजपा की सक्रीय सदस्यता दिलवाएगी
रुद्राभिषेक के बाद नितिन चौधरी प्रवेश सिंह कुशल जयसवाल नवीन कुमार आशु भटनागर सीमांचल पात्रा ने पूजा में आए सभी लोगो को धन्यवाद दिया।