प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव बनी, पूर्वी उत्तर प्रदेश का संभालेंगी कार्यभार

एनसीआर खबर I कांग्रेस ने आज उसके समर्थको को एक बड़ा सरप्राइज दिया है I काफी समय से प्रियंका गांधी को एक्टिव राजनीती में आने की माग को स्वीकार करते हुए प्रियंका गांधी को कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है I अभी तक आयी खबरों के अनुसार वो पूर्वी उत्तर प्रदेश को संभालेंगी I वह अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी मनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के बन्ने और कांग्रेस को अपमानजनक स्थिति में करने के बाद से लगातार उत्तर प्रदेश में कांग्रेसियों में इस बात की माग उठ रही थी I राहुल गांधी ने बीते दिनों शक्ति एप के जरिये भी इस माग की जा रही थी और आखिर कार राहुल गांधी ने इसको स्वीकार कर लिया है गौरतलब है की राहुल गांधी ने भी कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में सबको चौंका सकती है, लिहाजा हमें कम न आंका जाए।
