दिल्ली मे एक बार फिर मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध के मूल्य मे वृद्धि की है। कंपनी ने एक लीटर फुलक्रीम दूध (Full Cream Milk Price) के पैकेट के दाम में 1 रूपये की वृद्धि है। इसके बाद 1 लीटर फुल क्रीम दूध का पैकेट अब 63 रुपये की जगह 64 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा, टोकन मिल्क के दाम में 2 रुपये की वृद्धि की गई है। फिलहाल 1 लीटर टोकन मिल्क 48 रुपये में मिलता है, लेकिन अब इसकी कीमत 50 रुपये कर दी गई है।
मदर डेयरी के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बढ़े हुए दाम दिल्ली-एनसीआर में लागू होंगे यधपि आधा लीटर दूध के मूल्य मे कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार से दूध की बढ़ी हुई कीमतें लागू हो जाएंगी। कल से 1 लीटर टोकन मिल्क 50 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 48 रुपये प्रति लीटर थी।




