main newsउत्तर प्रदेशभारत

बेकरी में मिली जानवरों की हड्डियां, लाइसेंस रद्द

यूपी के मुरादाबाद में हड्डियों के ढेर के पास रस बनाने वाली अरोमा फूड फैक्ट्री का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। इस फैक्ट्री का संचालन तब तक के लिए रोक दिया गया है जब तक कि मानकों को पूरा न कर लिया जाए।

वहीं खाद्य आयुक्त ने भी पूरे मामले की जानकारी ली। भरोसा दिलाया कि जो सैंपल यहां से भरे गए हैं उनकी रिपोर्ट जल्द ही जारी करा दी जाएगी।

रविवार की दोपहर को प्रशासन की टीम ने रामपुर रोड पर स्थित अरोमा फूड पर छापा मारा था। यहां रस तैयार होता है। अरोमा फूड से मुरादाबाद के साथ ही आसपास के जनपदों को भी रस की सप्लाई की जाती है।

जिस वक्त फूड इंसपेक्टरों की टीम यहां पहुंची उस वक्त गेट के पास हड्डियों का ढेर लगा था। बाकायदा हड्डियों को सुखाया जा रहा था। शिकायत भी यही थी कि नाश्ते के सामान में हड्डियां मिलाई जाती है। हालांकि चेकिंग टीम ने इससे इंकार करते हुए सैंपल भर लिए थे। यहां से वनस्पति, रिफाइंड और मैदा का नमूना भरा गया। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।

बताया गया कि हड्डियों का इस्तेमाल मुर्गी दाना बनाने में किया जाता है। वह अलग यूनिट है। लेकिन खाने की चीजों के पास हड्डियों का मिलना संदेह तो प्रकट करता ही है।

सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव ने बताया कि अरोमा फूड का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। जब तक मानकों को पूरा नहीं किया जाता है फैक्ट्री का संचालन बंद रहेगा। सैंपल की रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी।

प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं फैक्ट्री में बच्चों से काम लिया जा रहा था कि लिहाजा श्रम विभाग भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button