कारोबार

मुकेश सबसे अमीर, अनिल सूची से बाहर

mukesh-anil-ambani-526928ff43ba8_exlरिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 18.9 अरब डालर की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर शख्स बने हुए है, जबकि उनके भाई अनिल अंबानी शीर्ष 10 धनकुबेरों की सूची से बाहर है।

ओ पी जिंदल समूह की गैस कार्यकारी अध्यक्ष सावित्री जिंदल 5.1 अरब डालर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय महिला है।

हुरून इंडिया की अमीरों की आज जारी दूसरी सूची के अनुसार संपत्ति में दो प्रतिशत की कमी आने के बावजूद मुकेश अंबानी लगातार दूसरे वर्ष देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के लक्ष्मी नारायण मित्तल 15.9 अरब डालर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। उनकी संपत्ति में पिछले वर्ष की तुलना में छह प्रतिशत की कमी आयी है।

हुरून इंडिया में 30 करोड़ डालर से अधिक की संपत्ति वाले भारतीयों को शामिल किया गया है। इस सूची में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 41 लोग बढे़ हैं।

इसमें 46 नए लोग शामिल हुए और 30 करोड़ डालर से अधिक की संपत्ति वालों की संख्या 141 हो गई है।

इस सूची में शामिल होने वाले नव धनकुबेरो में फर्मा, विनिर्माण और रियल एस्टेट कारोबार से जुडे लोग शामिल है।

फर्मा क्षेत्र की कंपनी सन फर्मासियुटिकल्स के संस्थापक दिलीप शांघवी इस सूची में पहली बार देश के तीसरे व्यक्ति के रूप में शामिल हुए हैं।

उनकी संपत्ति में 66 प्रतिशत का भारी उछाल आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सन फर्मा के शेयर में तेजी और कंपनी की कैंसर की दवा की मांग बढ़ने से कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद से श्री शांघवी की संपत्ति में उछाल आया है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button