main newsमनोरंजनराजनीतिलोकसभा चुनाव२०१४सेलेब्रिटी

फिल्मी सितारों के लिए मिलाजुला रहा चुनावी नतीजा

16_05_2014-16cnt07नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के लिए 16वें लोकसभा चुनाव के नतीजे मिलेजुले रहे। नतीजे जहां भाजपा के उम्मीदवारों हेमा मालिनी, किरण खेर, परेश रावल और तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी मुनमुन सेन की जीत के गवाह बने वहीं राज बब्बर, नगमा, गुल पनाग और जया प्रदा जैसी बॉलीवुड हस्तियों को हार का सामना करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश में मोदी की सुनामी में बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को अपने पहले लोकसभा चुनाव में मथुरा से बड़ी जीत मिली। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रालोद के जयंत चौधरी को हराया। पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा चौथी बार जीतने में कामयाब हुए। भाजपा के उम्मीदवार अभिनेता परेश रावल पूर्वी अहमदाबाद क्षेत्र से विजयी रहे। भाजपा के पुराने विश्वसनीय अभिनेता-नेता विनोद खन्ना गुरदासपुर से जीतने में कामयाब रहे। खन्ना 2009 के चुनावों में हार गए थे। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा प्रत्याशी किरण खेर भी चंडीगढ़ से जीतने में कामयाब रहीं। यहां उन्हें कांग्रेस के पवन बंसल और आम आदमी पार्टी की गुल पनाग से चुनौती मिली थी। कॉमेडियन भगवंत मान संगरुर से आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते। भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी भी भाजपा के टिकट पर उत्तर पूर्व दिल्ली से विजयी रहे।

हारने वाले अन्य बॉलीवुड कलाकारों में आम आदमी पार्टी के जावेद जाफरी रहे, जो कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भारी मतों से हारे। टीवी सीरियल की दुनिया से राजनीति में आई स्मृति ईरानी भाजपा के टिकट पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से हार गई। कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी पर उन्होंने राहुल को कड़ी चुनौती दी। कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले कलाकारों के सितारे गर्दिश में रहे। राज बब्बर [गाजियाबाद], रवि किशन [जौनपुर], कुनाल सिंह [पटना साहिब] और नगमा [मेरठ] अपनी सीटों से हार गए।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button