मुलायम, अखिलेश के साथ आजम का नाम नहीं!

sp-rally2यूपी के सहारनपुर में शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास का पत्थर पार्टी दिग्गजों के दिलों के बीच दूरियां बढ़ा गया।

मंगलवार लोकार्पण के समय यह तस्वीर दिखी तो सभी अचंभित रह गये। रात में ही बदले गए शिलान्यास पत्थर पर नाम लिखवाने को लेकर सियासी घमासान मचा रहा।

सबसे बड़ा सवाल यह था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के नाम के साथ किसका नाम लिखा जाए।

जानकार सूत्रों की माने तो पहले कैबिनेट मंत्री आजम खान का नाम लिखा जाना था, लेकिन सपा प्रमुख के एक करीबी ने अपना नाम लिखवाने के प्रयास किए। स्थिति विकट हो गई।

सोमवार तक स्थिति साफ नहीं हुई तो शिलान्यास पट को बदलवाया गया। मंगलवार को इस पर सीएम, सपा प्रमुख के अलावा दर्जा प्राप्त मंत्री आशु मलिक का नाम सामने आया।

माना जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री आजम खान इसी वजह से शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। सपा कार्यकर्ताओं को पूरा दिन यह बात अचंभित करती रही।