एनसीआरदिल्लीराजनीतिविधानसभा चुनाव

केजरीवाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

aap-party-526fde1e51adf_exlstइंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

जनमंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने दस नवंबर को जंतर मंतर पर जन संसद बुलाई है। प्रेस क्लब में बृहस्पतिवार को मीडिया से बात करते हुए कार्यकर्ताओं ने इसमें शामिल होकर अरविंद से जवाब देने की मांग की।

जनमंच के श्रीओम आर्जव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की बी-टीम की अगुवाई कर रहे अरविंद ने कई घोटाले किए हैं। इसमें चंदा घोटाला, एसएमएस घोटाला, लोकपाल घोटाला, विदेशी फंड घोटाला और टैक्स घोटाला शामिल हैं।

इसके साथ ही उनका रवैया भी तानाशाहीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को जंतर मंतर पर जन संसद बुलाई गई है। इसके लिए अन्ना हजारे समेत जनलोकपाल आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को बुलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद को इसमें शामिल होकर जवाब देना चाहिए। इस बारे में कुमार विश्वास का कहना है कि आईएसी की अगुवाई अन्ना हजारे कर रहे थे, श्रीओम के सभी सवालों का सटीक जवाब वही दे सकते हैं।

फिर, हमारी मांग लोकायुक्त कानून तैयार करने की रही है। कानून बनने के बाद श्रीओम अपनी सारी शिकायतें लोकायुक्त के सामने रख सकते हैं। इसके बाद उसकी निष्पक्ष जांच होगी और जो भी दोषी होगा, जेल की सजा काटेगा।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button