main newsआज की अच्छी खबरएनसीआरनोएडा
नोएडा: STF ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 240 किलो बरामद
नोएडा के वाजिदपुर गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने घर में नकली देशी घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मौके से 240 किलोग्राम नकली घी भी जब्त किया है। कंपनियों के लेबल लगाकर घी को सस्ते दामों में बेचा जाता था।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के अनुसार वाजिदपुर निवासी संदीप चौहान, जसवंत चौहान और महेंद्र चौहान के संरक्षण में उनके घर पर विकास अग्रवाल निवासी बदरपुर दिल्ली फैक्ट्री चला रहा था। वह मिलावटी घी तैयार करता था। उसके पास फैक्ट्री चलाने के लाइसेंस भी नहीं था। फैक्ट्री से करीब 20 पेटी घी बरामद हुआ है। प्रत्येक पेटी में एक-एक किलोग्राम के 12 डिब्बे थे।