राजनगर एक्सटेंशन के लोगों को नगर निगम की तरफ से भेजे गए नोटिस से बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल गाजियाबाद नगर निगम की तरफ से राजनगर एक्सटेंशन की 40 सोसायटी के लोगों को हाउस टैक्स जमा करने के नोटिस भेजे जा रहे हैं नगर निगम की तरफ से 2 साल से अपील की जा रही है जिसके बाद कुछ लोगों ने बिल जमा करना शुरू कर दिया था लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो अभी तक हाउस टैक्स नहीं दे रहे थे लोगों का कहना है कि नगर निगम की तरफ से राजनगर एक्सटेंशन में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं कूड़े का निस्तारण नहीं किया जा रहा है स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई जा रही हैं जल निकासी का इंतजाम नहीं है सड़क तक खराब है ऐसे में नगर निगम किस बात का हाउस टैक्स ले रहा है नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने मीडिया को बताया कि पानी और सीवर का टैक्स नहीं लिया गया है सिर्फ संपत्ति कर वसूला जा रहा है अब तक काफी लोग जमा कर चुके हैं बाकी लोगों से भी हाउस टैक्स को भरने की अपील किया जा रहा है
NCRKhabar Mobile Desk
हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है
Related Articles
मामा के घर संदूक से मिला मासूम बच्चे का शव
October 1, 2020
Check Also
Close
-
ईको विलेज 1 में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टिJune 10, 2020

