आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में आज रविवार को पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश होने पहुंचे हैं। सीबीआई की इस पूछताछ के खिलाफ आप कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं l सीबीआई दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य द्वार तक पहुंच नहीं पाए हैं।
सीबीआई मुख्यालय के नजदीक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा संजय सिंह दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल कैपिट और मंत्री आतिशी राजकुमार आनंद के साथ आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान को यहां से हटने के लिए समझाने में लगे हैं। आप कार्यकर्ताओं के साथ वे सीबीआई मुख्यालय के नजदीक प्रदर्शन कर रहे हैं।