main news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए बांटे राष्ट्रीय ध्वज, निकाली तिरंगा यात्रा

बिसरख मंडल भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदीजी के आह्वान एवं शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों व गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज का निशुल्क वितरण किया।


इस अभियान के संयोजक रमन प्रकाश ने बताया भाजपा बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में जिला कार्यालय एवं समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से 10 हजार से ज्यादा तिरंगे पूर्णतया निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत पहले चरण में कुलेसरा, सेक्टर एक और गौर सिटी की सोसायटियों में बुधवार से तिरंगा वितरण शुरू हुआ है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग है तथा गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी सोसायटियों व गांवों में इसे पूर्ण किया जाएगा।


आज गौर सिटी में अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कोषाध्यक्ष क्षितिज गुप्ता, निशांत शेखर, आशुतोष भटनागर, अर्निमेश, हिमांशु तिवारी, आनंद कृष्णा, बीनू चौहान, कन्हैया गुप्ता, रतिपाल नागर, सोमेश त्यागी एकराम तोमर व अन्यों को ध्वज वितरण हेतु दिए।

महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया, जो बहुत ही सराहनीय है बिसरख मंडल के सभी महिला मोर्चा बहनों ने बड़े ही उत्साह से इस कार्य को संपन्न किया, इस मौके पर महिला मोर्चा की बहनों ने भारत माता की जय कि जयघोष के नारे लगाए और आम लोगों को जागरूक किया देश की आन बान शान तिरंगे की अहमियत समझाई।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button