सावन शिवरात्रि पर बना शिव मंगल गौरी का शुभ संयोग, जानिए आज जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

आज सावन माह की पवित्र शिवरात्रि का त्योहार है। सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दिन शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है। हिदू पंचांग के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष की 14वीं तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। फाल्गुन और श्रावण माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है।

26 जुलाई, मंगलवार को सावन शिवरात्रि पर शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन शिव मंगल गौरी की बहुत ही शुभ और मंगलकारी योग बन रहा है। 

शिवरात्रि पूजन चार प्रहर में करने का विधान होता है। इस बार सावन शिवरात्रि की शुभ तिथि 26 जुलाई की शाम को 06 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर 27 जुलाई की रात 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इस तरह से भगवान शिव का जलाभिषेक 26 और 27 जुलाई दोनों की जा सकेगी। मासिक शिवरात्रि पर शिव पूजन और जलाभिषेक शाम के 6 बजे लेकर 7 बजकर 30 मिनट पर करना उत्तम रहेगा।