main newsएनसीआरयमुना एक्सप्रसवे (यीडा)
यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह को फिर मिला 1 साल का सेवा विस्तार
गौतमबुद्धनगर जिले के यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह को एक बार फिर सेवा विस्तार मिलेगा। अरुण वीर सिंह को यूपी के एयरपोर्ट मैन के रूप में भी जाना जाता है। योगी सरकार ने अरुण वीर सिंह को 1 साल का सेवा विस्तार दिया है। बीते 14 जुलाई 2022 को उनका कार्यकाल खत्म हो गया था।
इससे पहले 2019 मे रिटायर होने के बाद उन्हे एक्टेंशन दिया गया था I डॉक्टर अरुण वीर सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद प्रशासनिक अधिकारी के रुप में जाना जाता है। योगी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नोएडा इंटरनेशनल जेवर हवाई अड्डे और ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी की जिम्मेदारी भी अरुण वीर सिंह पर है।