भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा ओर दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन जिंदाल को पार्टी से निकाल दिया है I नूपुर ने धर्म विशेष पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है। भाजपा ने कहा कि हम सभी धर्मों और उनके पूज्यों का सम्मान करते हैं।
भाजपा ने नुपूर शर्मा के अलावा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई की है। जिंदल को भी पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। नुपूर के बयान का समर्थन करते हुए जिंदल ने ट्वीट किया था।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा, पार्टी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। भाजपा ऐसे लोगों या विचारों को बढ़ावा नहीं देती है।