main newsUP election 2022

स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायक और नेताओ ने छोड़ी भाजपा, पार्टी में मची भगदड़

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है  स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद पार्टी नेताओं में भगदड़ मच गई है |बड़ी संख्या में भाजपा के नेता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में जा रहे हैं |

आज उत्तर प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण मंत्री व प्रदेश के मौर्य समाज में  सर्वमान्य नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने मंत्री पद से त्यागपत्र के बाद पार्टी छोड़ने की घोषणा की

उनके साथ भाजपा छोड़ने वालों में शाहजहांपुर से विधायक रोशनलाल भी शामिल है| इतना ही नहीं उनके खास माने जाने वाले अनिल मौर्य ने भी भाजपा छोड़ दी है राजनैतिक विश्लेषकों की माने तो अभी आने वाले दिनों में 2017 में बसपा से आए कई और विधायक भाजपा छोड़ सकते है

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट करके स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत किया है माना जा रहा है कि उनके पुत्र को भी पार्टी टिकट देगी

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button