कांग्रेस में बाहरी प्रत्याशी ने किया पार्टी का नुकसान,नोएडा में दिनेश अवाना ने कांग्रेस के कामगार कमेटी के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकर्ताओं के सामने रखी अपनी बात

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

नोएडा कांग्रेस में स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में आवाज़ अब मुखर होने लगी है कांग्रेस पार्टी में कुछ समय के लिये बाहरी लोग चुनाव लड़ने आते है ओर पार्टी को नुकसान करा कर चले जाते है इस बार 2022 के चुनाव में ऐसे लोगों का विरोध कांग्रेस पार्टी के साथी करेंगे व आदरणीय प्रियंका गांधी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे उन की बनायी सभी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ये बातें नोएडा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट दिनेश अवाना ने नोएडा सेक्टर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही ।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह का व अखिल भारतीय असंगठित कामगार के रिजनल कोडिनेटर मुकेश डागर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव जावेद खान का भव्य स्वागत किया गया। मंच का संचालन पंडित प्रमोद शर्मा पीसीसी सदस्य ने किया और उन्हें बताया की नोएडा में रेहडी़ पटडी़ खोखा ठैली वालों की मदद के लिये कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने असंगठित कामगारों की मदद के लिये संगठन का निर्माण किया गया है,राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया व गरीब शोषित दबे कुचले रेहडी पटडी खोखा ठैली वालों की हर सम्भव मदद करेंगे

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष साहबुदीन,पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव,अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य दिनेश अवाना एडवोकेट व राजकुमार भारती,जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर युवक कांग्रेस,पीसीसी सदस्य पंडित प्रमोद शर्मा,वरिष्ठ नेत जितेन्र्द अम्बावत,प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग फिरे नागर,प्रदेश महासचिव असंगठित कामगार कांग्रेस जावेद खान सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share This Article
हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है