आजकल नगर में गणपति उत्सव का माहौल है। नोयडा एक्सटेंशन मे गणपति उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुपरटेक इको विलेज-1 में हो रहे गणपति उत्सव में बीजेपी जिला अध्यक्ष विजय भाटी, अध्यक्ष रवि भदौरिया पहुंचे I इनके साथ जिला कार्यालय प्रभारी अजयपाल नागर, बिसरख मंडल उपाध्यक्ष मुकेश चौहान , ज़िला कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत शुक्ला , नितिन सिंह,सोसाययटी बीजेपी अध्यक्ष क्रमशः अरिहंत आर्डन नवीन कुमार, वैलेंसिया होम विनय सिंह, ट्रिडेंट एम्बसी प्रियदर्शी निखिलेश और अरिहंत अम्बर अमित गुप्ता भी पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन कर उनसे देश को करोना मुक्त करने की कामना की।
सोसाइटी गणपति मंडल कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष करोना को ध्यान में रखते हुए मास्क, सेनेटिज़ेर और सोशल डिस्टन्सिंग की पूर्ण व्यवस्था की, भीड़ ना हो इसके लिए सभी कार्यकर्ता तत्पर रहे|
विजय भाटी से सेक्टर 1 की सोसाइटी और इसके आस पास के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, सफाई और सुरक्षा को ले कर विस्तृत चर्चा हुई और उन्होंने सभी समस्याओ को जल्द दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर इको विलेज-1 के गणपति मंडल के सभी सदस्यों के साथ-साथ सोसाययटी बीजेपी अध्यक्ष देव किशोर जायसवाल, उपाध्यक्ष राज चौधरी, निशांत सिन्हा, नागेंद्र सिंह, महामंत्री श्याम गुप्ता, बूथ अध्यक्ष देवन शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार, महामन्त्री शैलेश झा, कार्यकारिणी सदस्य मनोज यादव, विकास त्यागी, अंकित तोमर, अमित राणा उपस्थित रहे।