विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया पौधरोपण

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जगह जगह जाकर पौधरोपण किया व पुराने पौधों की गुड़ाई कर उसमें ट्री गार्ड लगाकर पानी दिया। युवा अध्यक्ष कुमार सौरभ ने ग्रेनो वेस्ट की जनता से अपील की कि एक पौधा जरूर लगाएं चाहे तुलसी का पौधा ही सही। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी अब आम जनता को उठानी चाहिए।