कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आये लोगो और उनके संपर्क में आये लोगो में दहशत बढ़ती जा रही है I धीरेन्द्र सिंह के बाद दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की रिपोर्ट आने तक सेल्फ आईसोलेशन में जाने का फ़ैसला किया है उन्होंने ट्वीट करके लिखा
प्रिय क्षेत्रवासियो, प्रभु से कामना है आप स्वस्थ रहें। मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूँ, लेकिन मा० स्वास्थ्य मंत्री जी की रिपोर्ट आने तक सावधानी हेतु मैं सेल्फ़ आइसोलेशन में जा रहा हूँ। सभी सावधानी रखें, आपकी सावधानी ही संजीवनी है।
सोशल मीडिया व दूरभाष द्वारा मैं सम्पर्क में रहूंगा।
प्रिय क्षेत्रवासियो, प्रभु से कामना है आप स्वस्थ रहें। मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूँ, लेकिन मा० स्वास्थ्य मंत्री जी की रिपोर्ट आने तक सावधानी हेतु मैं सेल्फ़ आइसोलेशन में जा रहा हूँ। सभी सावधानी रखें, आपकी सावधानी ही संजीवनी है।
— Tejpal Nagar MLA (@tejpalnagarMLA) March 20, 2020
सोशल मीडिया व दूरभाष द्वारा मैं सम्पर्क में रहूंगा। pic.twitter.com/bgWrN3lT7Z
बता दें कि शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के चार नए मरीज मिले। इनमें बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर भी शामिल हैं। कनिका कपूर हाल ही में लंदन से वापस लौटी थीं, जहां इस वायरस ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई।