नॉएडा में खेल अधिकारी पूनम विश्नोई कोरोना संक्रमित पाई गयी हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोरोना से संक्रमित खेल अधिकारी पूनम विश्नोई ग्रेटर नोएडा के मलकपुर शेल्टर होम में इंचार्ज थीं। उन्हें आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है।
जिलाधिकारी एल वाई सुहास ने खेल अधिकारी को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खेल अधिकारी के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने में जुट गए हैं। प्रशासन के अधिकारी शेल्टर होम को सेनेटाइज करने में जुट गए हैं।