main newsउत्तर प्रदेशभारत

…जब ‘ही रेप्ड मी’ कह चीख पड़ी अमेरिकी महिला

लखनऊ। कैलीफोर्निया से ब्रज दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु से वहशीपन किया गया। महिला से दुष्कर्म की आशंका है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। महिला बार-बार चीखकर कह रही है कि उसनेमेरे साथ दुष्कर्म किया (ही रेप्ड मी)। इसके बाद फेंक दिया। महिला का सामान एक भिखारी से बरामद किया गया है। जिला अस्पताल में महिला का परीक्षण कराया जा रहा है।

कैलीफोर्निया निवासी महिला वृंदावन में 26 फरवरी को वृंदावन आई थीं। वह यहां चैतन्य विहार स्थित यशोदा कृष्णधाम गेस्ट हाउस में ठहरीं। गेस्ट हाउस के मैनेजर महेश बघेल ने पुलिस को सूचना दी कि महिला श्रद्धालु 27 फरवरी सुबह 7 बजे से गायब है। कल पुलिस को वह महिला चैतन्य विहार में बदहवास हालत में मिली। महिला नशे में थी। होश में आने पर उसने अपना सामान मांगा। पुलिस को उसका सामान शहर में स्थित शाहजी मंदिर के पास एक भिखारी से मिला। पुलिस ने भिखारी से बिना पूछताछ किए सामान ले लिया। मामला विदेशी महिला का होने के कारण उसे स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल ले आई। यहां पर महिला ने जो आपबीती सुनाई। महिला ने अपने पूरे शरीर पर चोटों के निशान दिखाए। पांच दिनों तक कहां रही, इस बारे में महिला ठीक-ठीक नहीं बता पाई। बस उसने इतना बताया कि एक कंठी वाले बाबा ने बहुत मारा। महिला चीख-चीख कर कह रही थी-ही रेप्ड मी। ही वांट टू फिनिश्ड मी। महिला का आरोप था कि उसके साथ रेप हुआ है। महिला का कल स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो पाया। उसकी यह प्रकिया आज पूरी की गई। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं है। महिला मानसिक रूप से स्वस्थ्य प्रतीत नहीं हो रही। दूतावास को सूचित कर दिया है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button