main newsभारत

बेअंत सिंह हत्‍याकांड का दोषी तारा थाईलैंड में गिरफ्तार

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता बेअंत सिंह की हत्या दोषी जगतार सिंह तारा को सोमवार देर रात थाइलैंड में गिरफ्तार कर किया गया है।

तारा को भारतीय केंद्रीय एजेंसी और थाईलैंड अधिकारियों की टीम ने पाकिस्तानी आइएसआइ एजेंट सुल्तान बारी के भाई खलत बारी के घर से गिरफ्तार किया है। तारा को भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि 31 अगस्त 1995 को पंजाब सचिवालय के गेट के सामने एक आत्मघाती हमले में बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोषी बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह तारा, जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्योरा और देवी सिंह 2004 में चंडीगढ़ के बुरैल जेल में 90 फीट सुरंग खोदकर फरार हो गए थे। इन्हें 1996 में गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने हवारा को पटियाला में गिरफ्तार किया था। भ्योरा को जम्मू में गिरफ्तार किया था, लेकिन जगतार सिंह तारा अपने साथी देवी सिंह के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान पहुंच गया था। देवी सिंह वहां लकी सिंह के नाम से रह रहा है।

वहीं इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड बलवंत सिंह राजोआना को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। अभी वह पटियाला जेल में बंद है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button