main news

दिग्विजय ने माना कांग्रेस के खिलाफ सत्ताविरोधी लहर

10_05_2014-diggy2रतलाम, नई दुनिया ब्यूरो। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी मान लिया है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के खिलाफ सत्ताविरोधी लहर चल रही है। हालांकि उनका कहना है कि हर हार के बाद कांग्रेस और मजबूत होकर उभरी है। देश में नरेंद्र मोदी की लहर जैसी कोई स्थिति नहीं है। मोदी और हिटलर में कोई अंतर नहीं है।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रतलाम आए दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि यह गलत है कि मोदी अकेले कांग्रेस पर भारी पड़ रहे हैं। सही तो यह है कि संप्रग सरकार की 10 साल की एंटी इनकंबेंसी का उन्हें लाभ मिल रहा है। कांग्रेस गरीबों की पार्टी है, इसलिए चुनाव प्रचार में ज्यादा खर्च नहीं कर पाई। यही वजह है कि भाजपा की तुलना में कांग्रेस का प्रचार अभियान कमजोर दिखाई दे रहा है, जबकि मोदी के साथ पूरा कॉरपोरेट जगत खड़ा है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button