main newsबॉलीवुडमनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री नंदा का न‌िधन

गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री नंदा नहीं रहीं। उनका मुंबई में निधन हो गया। अंतिम संस्कार आज ही होगा।

60 और 70 की मशहूर अभिनेत्री नंदा का निधन हो गया। नंदा के खाते में छोटी बहू, धूल का फूल, हम दोनों, काला बाजार, कानून और गुमनाम जैसी बड़ी फिल्में दर्ज हैं।

नंदा का निधन मुंबई में उनके वर्सोवा स्थित घर में दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वे 75 साल की थीं। मंगलवार की शाम ही मुबंई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नंदा ने 1956 में अपने चाचा वी शांताराम की फिल्म ‘तूफान’ और ‘दिया’ से अपना करियर शुरू किया था। शशि कपूर के साथ उन्होंने 8 फिल्मों में काम किया था। नंदा ने कभी शादी नहीं की लेकिन उनकी सगाई फिल्म निर्माता मनमोहन देसाई से हुई थी।

सगाई के बाद मनमोहन देसाई की अचानक मौत हो गई थी। उसके बाद नंदा ने हमेशा अकेले रहने का ही फैसला लिया।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button