main newsNCRKhabar Exculsiveएनसीआरनेकदृष्टिसंपादकीय

बैरागी की नेकदृष्टि : स्त्री की इज्जत मणिपुर में लुटे अथवा राजस्थान में, इंडिया भारत भाजपा कांग्रेस राष्ट्रवाद हिंदू मुस्लिम सभी को शर्म आनी चाहिए

राजेश बैरागी । चुप रहने में क्या जाता है। शोक प्रकट करने के लिए मौन रहना सबसे अच्छा उपाय है। इसमें तेरा मेरा क्या है। स्त्री की इज्जत मणिपुर में लुटे अथवा राजस्थान में, इंडिया भारत भाजपा कांग्रेस राष्ट्रवाद हिंदू मुस्लिम सभी को शर्म आनी चाहिए। परंतु राजनीति इस शर्म से परे होती है। राजनीति में अपने पराये की शर्म भी नहीं होती।बस मैं और मेरे स्वार्थ से आगे राजनीति की आंखों को कुछ नहीं सूझता।

मणिपुर में भी एक भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया था। क्या वह भीड़ भाजपा कार्यकर्ताओं की थी? राजस्थान में भी एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने और पिटाई करने वाली भीड़ क्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है?

यदि है तो भी और नहीं है तो भी, सरकार का दायित्व वहशी नागरिकों से आम नागरिकों की रक्षा का ही है। इसमें राजनीति की कहां गुंजाइश है। परंतु भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आज एक महिला की अस्मत के लिए द्रवित होते, आक्रोशित होते और टसुए बहाते देखना बहुत दिलचस्प है। हो सकता है उन्हें महिला अस्मिता का अहसास अब हुआ हो। मणिपुर में महिला निर्वस्त्रिकरण के समय उन्हें यह बोध न रहा हो।

इसी प्रकार मणिपुर की घटना के समय आपे से बाहर आयी कांग्रेस को आज यह सब सामान्य लग रहा है तो कैसा अचंभा? राजस्थान के मुख्यमंत्री ने यह कहकर मणिपुर और राजस्थान की महिलाओं की अस्मिता के बीच स्पष्ट विभाजक रेखा खींच दी है कि इस घटना की तुलना उस घटना से न करें।

बात सही भी है। विद्वान लोग देश काल परिस्थिति को घटनाओं के लिए जिम्मेदार मानते आए हैं। तो तैयार रहें। तथाकथित सभ्य समाज की पशुता कहीं नहीं गई है।वह पीढ़ी दर पीढ़ी अक्षुण्ण चली आ रही है। महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने से इस पशुता का अहं संतुष्ट होता है। स्वार्थी राजनीति की पशुता ऐसे मौकों पर कुलांचे भरने लगती है।

राजेश बैरागी

राजेश बैरागी बीते ३५ वर्षो से क्षेत्रीय पत्रकारिता में अपना विशिस्थ स्थान बनाये हुए है l जन समावेश से करियर शुरू करके पंजाब केसरी और हिंदुस्तान तक सेवाए देने के बाद नेक दृष्टि हिंदी साप्ताहिक नौएडा के संपादक और सञ्चालन कर्ता है l वर्तमान में एनसीआर खबर के साथ सलाहकार संपादक के तोर पर जुड़े है l सामायिक विषयों पर उनकी तीखी मगर सधी हुई बेबाक प्रतिक्रिया के लिए आप एनसीआर खबर से जुड़े रहे l हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(501) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे

Related Articles

Back to top button