main newsएनसीआरगाजियाबाद

अब गाजियाबाद में धर्मांतरण का मामला आया सामने, बीजेपी नेत्री को बरगलाने मामले में पादरी समेत 3 गिरफ्तार

गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर में धर्मांतरण का खेल चलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने पादरी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार इन सभी लोगों ने स्थानीय भाजपा संगठन से जुड़ी एक महिला को ब्यूटी पार्लर में बुलाया। धर्मांतरण के लिए बरगलाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खोड़ा थाना क्षेत्र में मधु विहार निवासी सुनीता अरोड़ा भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। सुनीता ने बताया कि घर के पास में ही बबीता नामक महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। बबीता ने शुक्रवार को उन्हें किसी काम से अपने ब्यूटी पार्लर पर बुलवाया। यहां पर सुनीता को इब्राहिम थोमस और इनकी पत्नी रीवा मौजूद मिले। सुनीता अरोड़ा का कहना ये भी है कि इब्राहिम पहले तो उनके गले में पहना श्रीकृष्ण का लॉकेट उतरवाया। इसके बाद घर में रखे देवी-देवताओं के चित्र हटाने को कहा। साथ ही ये भी कहा कि ऐसा करने से ही प्रभु यीशु के दर्शन हो पाएंगे।

सुनीता ने तुरंत फोन करके अपने साथियों को इकट्ठा कर लिया। जिसके बाद वे तीनों को पकड़कर थाना खोड़ा पर ले आए।

धर्मांतरण के आरोपी इब्राहीम दिल्ली के चर्च में पादरी हैं और मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही : ACP स्वतंत्र कुमार सिंह

ACP स्वतंत्र कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि सुनीता अरोड़ा अपने सहयोगियों के साथ तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने पर लाई थीं। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है कि बबीता ने अपने ब्यूटी पार्लर पर बुलाकर दंपती से परिचय कराया। फिर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button