main news

भारत जोड़ो यात्रा : Rahul Gandhi ने देश में आर्थिक संकट की दी चेतावनी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत करीब 3500 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। इस बीच उन्होंने ओपन लेटर लिखकर यात्रा के अनुभवों को साझा किया। राहुल गांधी ने बताया कि उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीव का लक्ष्य क्या है। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोगों को केंद्र में वर्तमान सरकार के तहत देश में स्थायी आर्थिक संकट पैदा होने की चेतावनी दी। उन्होंने देश में लोगों को संबोधित एक पत्र में कहा, “एक स्पष्ट आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। युवाओं में बेरोजगारी, असहनीय मूल्य वृद्धि, गंभीर कृषि संकट, और देश की संपत्ति पर पूरी तरह से कॉर्पोरेट कब्जा। लोग अपनी नौकरी खोने के बारे में चिंतित हैं, उनकी आय गिर रही है। साथ ही उनका बेहतर भविष्य का सपना बिखर रहा है। देश भर में निराशा की गहरी भावना है।”

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button