main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा

लखनावली गांव में हुई ब्राह्मण समाज की पंचायत, भाजपा के नेता के प्रहारको पर कोई कार्यवाही ना होने से आक्रोश

ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता संचित शर्मा और सिंगा पंडित के प्रहारको पर पुलिस की सुस्त कार्यशैली से ब्राह्मण समाज धैर्य खो सकता है । सकड़ों लोगो ने लखनावली गांव में लोकमंन प्रधान के आवास पर एकत्रित होकर हुई पंचायत में एक स्वर में कहा कि 72 घंटे बाद भी अगर आरोपी के बारे में पुलिस कोई बात नहीं कर पा रही है और उनको जेल नहीं भेज पा रही है तो ब्राह्मण समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा इसके साथ ही सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भी पुलिस को दिया

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकमन प्रधान ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी थ्री के पास गुरुवार शाम भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा और कार्यकर्ता शिवम और संचित उर्फ सिंगा पंडित पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने हमला बोल दिया था।

 पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है पुलिस की यह नाकामी भी है और एक विधायक की शह पर यह सब कुछ हो रहा हैIउन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सासंद डा0 महेश शर्मा ब्राहमण समाज के गौरव भी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सासंद ने इस मामले को गंभीरता से लिया हैं।

 ग्रेटर नोएडा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सासंद डा0 महेश शर्मा खुलकर सामने आ गए हैं। सांसद डा0 महेश शर्मा ने गुरुवार देर रात अस्पताल जाकर हमले में घायल सिंगा पंडित से मुलाकात की।सांसद ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस को 36 घंटे का टाइम दिया है किंतु अब ब्राहमण समाज के सब्र का बांध टूटने लगा है

बैठक के बाद ब्राहमण समाज के लोगों की भीड पुलिस कमिश्नर तेरी अत्याचारी के नारों के बीच पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आवास की ओर बढने लगे तो कुछ  ही दूरी पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

इसी बीच ब्राहमण समाज के लोगों और पुलिस के बीच तीखी नांंक झोंक हूई और अंत में मांगों के संबंध में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के नाम संबोधित एक ज्ञापन सूरजपुर कोतवाल को सौंपा गया।

 राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकमन प्रधान ने इस मौके पर पुलिस को चेताया कि यदि पुलिस ने तय समय में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता पर हुए हमले के आरोपियों को तत्काल ही नही धर दबोचा तो आगे की रणनीति बना कर पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

 

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button