main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट
भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान का हुआ समापन

भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के आखिरी दिन आज बिसरख मे जिला अध्यक्ष विजय भाटी की अध्यक्षता में भाजपा जिला बैठक का आयोजन बिसरख मंडल में हुआ । बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि आज महात्मा गांधी एवम् लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती पर गोष्ठी की गई तथा खादी के वस्त्र वितरित किए गए।
गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जिला उपाध्यक्ष पवन नागर, रूप सिंह भाटी, दिनेश बेनीवाल, कपिल भाटी, क्षितिज गुप्ता, रमन प्रकाश, सुमेश त्यागी निशांत शेखर, वैभव राजपूत, दीपक कुशवाह, एकराम तोमर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।