
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ कर रहे हैं। यह कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। इसी कार्यक्रम में 5जब नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
भारत में 5G रोलआउट का पहला चरण 13 प्रमुख शहरों- अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में होगा। वहीं टेलीकॉमटॉक ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 5G गेम चेंजर होने वाला है, लेकिन यह देश के सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे आएगा। Jio की शुरुआत चार जगहों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से होगी। इसके लॉन्च के बाद, दिल्ली के कुछ हिस्सों में उपयोगकर्ता 5G का उपयोग कर सकेंगे। दिल्ली में हर उपयोगकर्ता और उपरोक्त शहरों पूरी तरह से 5G स्पीड मिलने में थोड़ा समय लगेगा। यही कारण है कि भले ही दूरसंचार कंपनियां 5G टैरिफ लॉन्च करती हैं, लेकिन वे 4G टैरिफ से बहुत अलग नहीं होंगी। या ऐसी संभावना हो सकती है कि 5G को 4G प्लान के साथ ही पेश किया जाएगा। यह सिर्फ इस बात पर भी निर्भर हो सकता है कि उपभोक्ता कहां है और उसे किस तरह का नेटवर्क कवरेज मिल रहा है।