नोएडा में कार में ई-रिक्शा की हल्की सी साइड लगने पर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। गुस्साई महिला अपना आपा खो बैठी और ई-रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौज करने लगी। इतना ही नहीं उसने एक के बाद एक 17 थप्पड़ ई-रिक्शा चालक को जड़ दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#viralvideo2022 : गरीब रिक्शा वाले की महिला ने जमकर की पिटाई, भाजपा महिला मोर्चा नोएडा की सदस्य बताई जा रही महिला,
— NCRKHABAR (@NCRKHABAR) August 13, 2022
नोएडा के फेस 2 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है वायरल वीडियो। #NCRKhabar #srikanttyagi @Uppolice @noidapolice pic.twitter.com/b1QoeZ11Ui
जानकारी के मुताबिक, यह घटना नोएडा के फेज-2 के सेक्टर 110 स्थित मार्केट की है। वीडियो में महिला करीब एक मिनट तक रिक्शा चालक को थप्पड़ मारती है। इस दौरान वह उसे भद्दी-भद्दी गालियां भी देती है। इतना ही नहीं महिला उसके कपड़े भी फाड़ने की कोशिश करती है।
फिलहाल मीडिया मे विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है I