main newsभारतमहाराष्ट्र
राकांपा प्रमुख शरद पवार का बिगड़ा स्वास्थ्य, मुंबई के ब्रीच कैंडी में भर्ती
देश के दिग्गज विपक्षी नेता व राकांपा प्रमुख शरद पवार का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 81 वर्षीय पवार महाराष्ट्र की राजनीति में उनकी अहम भूमिका रखते है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पवार की हालत अभी ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें अगले तीन दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। उनके भावी कार्यक्रम निरस्त किए जाने की भी संभावना जताई गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को ब्रीच केंडी अस्पताल में भीड़ नहीं करने की सलाह दी गई है।
मराठा क्षत्रप का राष्ट्रीय राजनीति में भी अहम योगदान है। वे कई बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाकर उसकी पहचान कायम की।