समाजवादी पार्टी से एमएलसी शतरुद्र प्रकाश BJP में हुए शामिल

समाजवादी पार्टी को भाजपा ने आज बड़ा झटका दिया। सपा के एमएलसी और बेहद करीबी शतरुद्र प्रकाश को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी ज्वाइन कराई। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश के आने से भाजपा मजबूत होगी।
भाजपा की सदस्यता लेने बाद शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि हमने शुरू से गैर कांग्रेस वाद की राजनीति की। आज राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर मेरी भाजपा में ज्वाइनिंग हो रही है। पहले पूर्वांचल के जिलों की पहचान माफिया से होती थी लेकिन आज ऐसा नहीं है। इसके लिए मोदी योगी को बधाई। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के तहत वाराणसी में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से गंगा तट पर नवनिर्मित 5,27,760 वर्ग फीट पर विश्वनाथ धाम का निर्माण व लोकार्पण पीएम मोदी ने किया। यह अद्भुत कार्य कई शताब्दी की पीढ़ियों तक स्मरण किया जाएगा।