main newsएनसीआरनोएडा

प्रियंका गांधी से मिले पंखुड़ी पाठक और अनिल यादव, बताई नॉएडा की समस्याएँ

प्रेस विज्ञप्ति । कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष (सोशल मीडिया) पंखुड़ी पाठक व कांग्रेस नेता अनिल यादव ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश की प्रभारी एवम् राष्ट्रीय महासचिव प्रियांका गाँधी वाड्रा से मुलाकात की। आपको बता दें कि प्रियंका गाँधी उत्तरप्रदेश के 5 दिवसीय दौरे पर हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश भर में शुरू होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा एवम् रैलियों पर चर्चा करने हेतु अपने सभी सह प्रभारियों एवं संगठन के लोगों के साथ बैठक कर रही हैं।


पंखुड़ी पाठक ने बताया की प्रियंका से नोएडा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें नोएडा में महीने भर से चल रहे किसान आन्दोलन जिसमें अनिल यादव समेत कई कांग्रेस नेता जेल भी गए, इसके साथ साथ फ़्लैट बायर की समस्याओं एवम् हजारों की संख्या में बिना बिजली के रह रहे पुश्ता पार कॉलोनियों के परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर प्रियंका गांधी ने सभी मुद्दों को प्रदेश स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया व आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टों में शामिल कराने को कहा।


अनिल यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश में नौजवानों में बढ़ रही बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था एवम् महिला सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसी के चलते उन्होंने नोएडा में भी नौजवानों एवम् महिलाओं के मुद्दों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

डिस्क्लेमर : ये न्यूज सीधे प्रेस विज्ञप्ति से ली गई है

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button