main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा

मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर के चिन्हित किए गए 88 गांवों में चलाया जा रहा महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान का तीसरा चरण चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार जनपद गौतमबुद्धनगर में भी मिशन शक्ति तृतीय अभियान शुरू किया जा चुका है। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध पुष्पाजंलि के नेतृत्व में डीसीपी महिला सुरक्षा व उनकी टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर के चिन्हित किए गए 88 ग्रामों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए गांवों के मुख्य चौराहों, मुख्य दीवारों , सार्वजिनक स्थानों , विद्यालयों की दीवारों आदि पर जागरूकता संदेश व हेल्पलाइन नंबर लिखवाने का कार्य ग्राम चिटहैरा से शुरू कर ग्राम बढ़पुरा ,बील अकबरपुर में किया गया है। इसी प्रकार आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

हेल्पलाइन नंबर के जरिए कोई भी महिला आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता ले सकती है। ग्रामीण महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करने, उन तक पुलिस सहायता पहुंचाने व महिलाओं को उनके अधिकारों का ज्ञान कराने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार यह प्रयास कर रही है की जनपद के प्रत्येक घर में महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे व किसी भी प्रकार की घेरेलू हिंसा व मानसिक प्रताड़ना होने पर तुरंत पुलिस की मदद ले सके।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button